War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 75 नशा तस्करों को किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: राज्य में नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आयोजित “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 223वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 374 स्थानों पर छापामारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 50 FIR दर्ज की गईं और 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Police
Police

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की

इससे अब 223 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,538 हो गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 215 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7,550 रुपये नगद बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

Police Raid
Police Raid

374 स्थानों पर छापामारी की

इस ऑपरेशन के दौरान 72 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 374 स्थानों पर छापामारी की। इसके अलावा, दिन भर इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 409 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट (प्रवर्तन), डी-एडिक्शन (नशा मुक्ति) और प्रिवेंशन (रोकथाम) – ई डी पी लागू की है। पंजाब पुलिस ने इसी रणनीति के तहत आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज के लिए तैयार किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *