Punjab News: पंजाब एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी सीनियर एडवोकेट के रूप में नामजद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामजद किया गया है। इस संबंध में अदालत की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडवोकेट एक्ट 1961 की धारा 16(2) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए, अधिसूचना जारी होने की तारीख से बेदी को इस पद पर नामजद किया गया है।
एडवोकेट जनरल बेदी बठिंडा (
Bathinda
) जिले के फूल शहर से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और अपने चाचा के मार्गदर्शन में रामपुरा फूल में प्रैक्टिस शुरू करते हुए कानूनी क्षेत्र में अपना सफर आरंभ किया।