Skip to content

Chandigarh News: रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Chandigarh News: रोजगार्डन में दिनदहाड़े महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: चंडीगढ़ स्थित रोज गार्डन से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोज गार्डन में एक महिला की दिनदहाड़े की हत्या कर दी गई है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।

बाथरूम में महिला की दिनदहाड़े हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ ( Chandigarh ) स्थित रोज गार्डन के बाथरूम में महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसकी खून से लथपथ लाश बरामद हुई है। लाश के पास ही चाकू भी पड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
इसके साथ ही महिला के गले पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। वहीं मृतक की पहचान दिशा के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 30 साल है और चंडीगढ़ के सारंगपुर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला की चाकू से गला काटकर महिला की हत्या की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही बाथरूम को सील कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।