Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब के 6 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा शामिल हैं। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य के करीब पहुँच गया है। पंजाब ( Punjab ) में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 8 डिग्री रहा। [caption id="attachment_88948" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इसमें कमी आएगी।