Skip to content

Punjab News: पंजाब के इस जिले में बड़ा धमाका, कई झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बड़ा धमाका हुआ है जिसमें कई लोग झुलस गए है।

3 बच्चों सहित एक व्यक्ति घायल

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) में सिलेंडर की पाइप लीक होने से घर में आग लग गई जिसके चपेट में आने से 3 बच्चों सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आग भड़कने के कारण धमाका भी हुआ। कमरे के अंदर पूरा धुआं भर गया था। वहीं घायलों की पहचान विकास, अर्जुन, सुरजीत और राहुल के रूप में हुई है। घायल विकास ने बताया कि वह आज सुबह कमरे में खाना बना रहा था। गैस चलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई तभी अचानक चारों तरफ आग फैल गई।