Skip to content

DIPS News: डिप्स के खिलाड़ियों ने पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

DIPS News: डिप्स के खिलाड़ियों ने पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। DIPS News: डिप्स हरियाणा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों गुरसिमर और चहक ने पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक l जीतकर विद्यालय एवं संस्थान का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से यह सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके संघर्ष की मिसाल है बल्कि डिप्स परिवार के निरंतर मार्गदर्शन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रमाण भी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

एम.डी. तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रमनीक सिंह, सी.ए.ओ. जशन सिंह, तथा सी.ई.ओ. मोनिका मंडोत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे छात्र डिप्स की पहचान हैं जो हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सचदेवा ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह जीत मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ दीं।