Jalandhar News: शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में कार सेवा के दौरान राज्यपाल से लेकर मंत्री तक हुए शामिल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
जालंधर (
Jalandhar
) के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में तालाब की कार सेवा के दौरान धार्मिक वातावरण में आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरमीत सिंह खुडियां, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, और कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहे।