Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स का साइंस सिटी में आयोजित फ़ूड एंड न्यूट्रिशन शो में शानदार प्रदर्शन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts:
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, कपूरथला कैंपस के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला में आयोजित फ़ूड एंड न्यूट्रिशन शो में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक योग्यता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में उत्साही युवाओं ने स्वस्थ जीवन और पोषण पर अपने नवोन्मेषी विचार प्रस्तुत किए। स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रु5000/- के नकद पुरस्कार के साथ द्वितीय पुरस्कार जीता। विजेता टीम के विद्यार्थियों, अद्विता शर्मा और रघुवर ठाकुर ने अपने गहन शोध, आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और मज़बूत वैज्ञानिक समझ से निर्णायकों को प्रभावित किया।