Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में लव मैरिज के बाद हो गया बड़ा कांड, लोगों ने रोड किया जाम, देखें Live

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में अमनदीप के सुसाइड केस में परिवार ने लड़की पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। लड़के की बहन ने बताया कि अमनदीप उसकी मंगेतर प्यार करते थे। दोनों परिवारों की सहमति से 1 साल पहले उनकी इंगेजमेंट हुई थी। इसे लेकर आज रोड जाम कर दिया गया।

जालंधर (Jalandhar) में लड़के की मां अंजली ने कहा कि 20 दिन से लड़की ने अमनदीप को बुलाना बंद कर दिया था। सुसाइड से पहले वह उसे मनाने गया था। उसने गेट ही नहीं खोला। नंबर भी ब्लॉक कर दिया। परिवार के अनुसार, लड़की ने कहा- मुझे बाहर के लड़के से शादी करनी है। अपना फ्यूचर बनाना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मैं अमनदीप को जेल करवा दूंगी। अमनदीप ने सुसाइड नहीं किया, लड़की वालों ने उसकी हत्या करा दी।अमनदीप की मां ने कहा कि मैं अपनी होने वाली समधन के बेटे का कत्ल खुद अपने हाथों से करूंगी, तब पता चलेगा कि किसी का पाला-पोसा बेटा छीनने पर कैसा लगता है।

जालंधर में लव मैरिज के बाद हो गया बड़ा कांड, देखें Live