Skip to content

Jalandhar: जालंधर की तीन कालोनियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, नगर निगम ने उठाया ये कदम

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation Issue Notice Illegal Colonies: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) ने शहर में बन रही अवैध कालोनियों को लेकर सख्त कदम उठाया है। स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी के आदेश के बाद निगम ने तीन कालोनियों को नोटिस जारी किया है। जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर के आदेश के बाद एमटीपी द्वारा तीन कालोनियों को नोटिस जारी किया गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की शिकायत के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। इन कालोनियों की शिकायत प्रिंसीपल सैक्रेटरी से की गई थी।

पिंक सिटी के पास कालोनी

बस्तियात इलाके की तीन कालोनियों में शामिल काला संघिया रोड पर पिंक सिटी कालोनी के पास काटी गई कालोनी को नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि इस कालोनी को पास नहीं करवाया गया है। पढ़ें नोटिस...

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शेर सिंह कालोनी के पास अवैध कालोनी

बस्तियात इलाके के 120 फुटी रोड से आगे शेर सिंह कालोनी के पास अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इसकी भी शिकायत प्रिंसीपल सैक्रेटरी से की गई है। पढ़ें नोटिस ...

चोपड़ा कालोनी के पास काटी अवैध कालोनी

नगर निगम के एमटीपी ब्रांच ने चोपड़ा कालोनी के पास काटी गई एक कालोनी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कालोनाइजर अपने दस्तावेज निगम अफसरों को दिखाए। पढ़ें नोटिस..