Skip to content

Jalandhar: जालंधर के भार्गव कैंप में डकैती मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Jalandhar: जालंधर के भार्गव कैंप में डकैती मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पंजाब के जालंधर के नामी ज्यूलर की दुकान में डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जालंधर पुलिस (Jalandhar) ने भार्गव कैंप नगर में विजय ज्वेलर (Vijay Jeweller) पर हुई लूट मामले में आरोपियों से सोने की रिकवरी करवा ली है। [caption id="attachment_90729" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर के नामी ज्यूलर की दुकान में डकैती, पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने सोना-चांदी और कैश लूटा जालंधर के नामी ज्यूलर की दुकान में डकैती[/caption]

30 अक्टूबर को दिया था वारदात को अंजाम

जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) ने बताया कि आरोपियों कुशल, गगन और कर्ण सहित पनाहगार को गिरफ्तार कर उनसे सोने की ज्वेलरी सहित वारदात में इस्तेमाल बाइक और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इस मामले में 30 अक्टूबर को FIR 167 थाना भार्गव कैंप में दर्ज की थी। [caption id="attachment_74860" align="aligncenter" width="1200"] Dhanpreet Kaur IPS Dhanpreet Kaur IPS[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आरोपियों के खिलाफ यह मामला विजय कुमार निवासी 72-A, अवतार नगर ने दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया था कि 30 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे 3 युवकों ने पिस्टल दिखाकर लगभग 1 करोड़ रुपए के गहने और नकदी लूट ली थी। सारी वारदात CCTV में कैद हो गई थी।

कोर्ट में पेश कर आरोपियों का लिया रिमांड

इसे लेकर DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCP जयंत, ADCP-2 विनीत गिल, ACP वेस्ट सर्वजीत सिंह की निगरानी में टीम बनाई थी। टीम ने CCTV की जांच, तकनीकी सहायता से अजमेर से लुटेरों को काबू कर लिया। आरोपियों को जालंधर सेशन कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से 8 सोने के लेडीज सेट, वारदात के समय पहनी हुई काली हुड्डी; कुशल से 40 टॉप्स और वारदात के समय पहनी हुई काली हुड्डी तथा आरोपी गगन से 12 चेन, 7 अंगूठियां और बाइक बरामद की गई है।