डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Gold Rate Today in India: दीवाली के बाद लगातार घट रहे सोने और चांदी के भाव अब स्थिर हैं। इसके साथ ही सोना और चांदी का रेट अब बढ़ना भी शुरू हो गया है। सोने और चांदी की चमक एक बार फिर वापसी की कोशिश में है।
लगातार दूसरे दिन आज
गोल्ड (Gold)
की चमक बढ़ी है तो चांदी ने भी इसकी राह आज पकड़ ली। हालांकि डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख ने इसकी स्पीड की सीमित कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है।
[caption id="attachment_91188" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Price Today[/caption]
इतना महंगा हुआ सोना-चांदी
दो दिन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹180 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹160 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹2100 महंगी हुई है।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड का रेट क्या है, देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
[caption id="attachment_90709" align="aligncenter" width="1200"]
Gold Rate Today[/caption]
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी की चमक स्थिर थी यानी भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज 4 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,54,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है।
आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,68,100 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
[caption id="attachment_89544" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
गोल्ड और सिल्वर कितना महंगा होगा?
OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग का कहना है कि डॉलर लचीला बना हुआ है, जो सोने में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रहा है। ऑग्मोंट गोल्डटेक के मुताबिक सोना $3,920 से $4,060 प्रति औंस (करीब ₹1.19-₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम) और चांदी $46 से $49 प्रति औंस (लगभग ₹1.4-1.5 लाख प्रति किलोग्राम) के बीच स्थिर हो रही है।
इससे ऊपर निकलने पर इनमें 3-5% की तेजी आ सकती है। निर्मल बैंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल शाह का मानना है कि गोल्ड के भाव ऊपर जा सकते हैं। एमसीएक्स पर यह प्रति 10 ग्राम ₹1.23 लाख तक जा सकता है। उनका मानना है कि वैश्विक लेवल पर गोल्ड $4200 तक पहुंच सकता है।