Skip to content

Jalandhar News: जालंधर सहित पंजाब के चार जिलों में 4 नवंबर को होंगे लाइट एंड साउंड शो

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला वासियों को पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत 4 नवंबर को यहां गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो में बढ़-चढ़कर पहुंचने का न्योता दिया। आज स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल तथा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित मीडिया के समक्ष कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी द्वारा मानवता की भलाई के लिए दिए बलिदान की मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब का महान जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाशस्तंभ है।

बड़े स्तर पर मनाया जा रहा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि श्रीगुरू तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को पंजाब ( Punjab ) सरकार द्वारा बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सीसगंज साहिब से अरदास करके 25 अक्तूबर को शहीदी दिवस को समर्पित समागमों की शुरुआत करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी विभिन्न समागम आयोजित किए गए है। उन्होंने बताया कि गुरू साहिब के चरण छोह प्राप्त नगरों एवं शहरों में कीर्तन समागम करवाए जा रहे है। साथ ही पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो भी करवाए जा रहे है। [caption id="attachment_91307" align="alignnone" width="1200"] कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला वासियों को लाइट एंड साउंड शो में शामिल होने का दिया न्योता कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला वासियों को लाइट एंड साउंड शो में शामिल होने का दिया न्योता[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों में शामिल होने का न्योता देते हुए भगत ने कहा कि ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन, दर्शन एवं महान बलिदान के बारे में जानने के लिए यह लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए समूह जिला निवासी समय पर अपने परिवारों सहित जरूर पहुंचें। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि नई पीढ़ी को गुरू साहिब के जीवन, शिक्षाओं तथा शहादत से परिचित करवाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित बड़े स्तर पर समागम करवाए जा रहे है और लाइट एंड साउंड शो भी इसी श्रृंखला के तहत करवाया जा रहा है। उन्होंने जिला वासियों को बड़ी गिनती में श्रद्धापूर्वक इस महत्वपूर्ण धार्मिक शो का हिस्सा बनने की अपील की।