Skip to content

Punjab News: एक्टर के शोरूम में हुई चोरी, करोड़ों के सोने-हीरे ले गए चोर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शहर में चोरी के वारदाते थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। दरअसल, चंडीगढ़ के मोहाली (Mohali) में पंजाबी एक्टर कुलजिंदर सिद्धू (Kuljinder Sidhu) के ज्वेलरी के शोरूम में चोरी हो गई। चोरों ने उस तिजोरी को निशाना बनाया, जिसे कोई आम आदमी खोल भी नहीं सकता। [caption id="attachment_91406" align="aligncenter" width="1200"] Thiefs stole jewelry from Punjabi actor Kuljinder Sidhu's jewelry showroom in Mohali Thiefs stole jewelry from Punjabi actor Kuljinder Sidhu's jewelry showroom in Mohali[/caption] एक्टर कुलजिंदर सिद्धू के भाई के मुताबिक चोर 2 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के कीमती गहने चुराकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है।

एक्टर के भाई ने बताया

शोरूम में बॉक्स खुले थे, गहने गायब मिले- एक्टर सिद्धू के भाई और पार्टनर विक्रम सिद्धू ने बताया कि शनिवार रात 8 बजे जे-शाइन ज्वेलरी शोरूम बंद किया गया था। सोमवार सुबह जब शोरूम खोला गया तो मुख्य गेट का ताला गायब था। अंदर जाने पर शोरूम का दरवाजा खुला मिला। बॉक्स खुले थे और उनके अंदर के सभी गहने गायब थे। [caption id="attachment_78583" align="aligncenter" width="1200"] Theft in house on Diwali in Jalandhar Theft in showroom[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

ये किसी माहिर का काम, तिजोरी को तोड़ा नहीं- विक्रम सिद्धू ने बताया कि लगभग 2 करोड़ रुपए के गहने गायब हैं। जिस तरीके से चोरी हुई है, उससे लगता है कि कोई माहिर था। उसने तिजोरी को तोड़ने के बजाय खोलकर चोरी की। चोर जाते समय सुरक्षा कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

मामले को जल्द हल किया जाएगा

कुलजिंदर सिद्धू के परिवार ने कहा कि कोई भी सुरक्षा व्यवस्था अपराधियों को रोक नहीं पाई। यह घटना पंजाब में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का एक चिंताजनक उदाहरण है, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल पैदा हो गया है। थाना सिटी इंचार्ज सतविंदर सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले को हल कर लेगी और चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।