डेली संवाद, चंडीगढ़। Raja Warring:
पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग (Raja Warring) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजा वड़िंग की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।
8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर पंजाब SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने राजा वड़िंग (
Raja Warring
) की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह गढ़ी ने वड़िंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।
वीडियो की होगी फोरेंसिक जांच
जसवीर गढ़ी ने इस मामले में डीएसपी हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब कर पूछा कि अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में 8 दिनों के भीतर राजा वड़िंग को गिरफ्तार किया जाए। DSP ने कहा कि वड़िंग की वीडियो की फोरेंसिक जांच होगी।
उन्होंने कहा कि इसमें हफ्ता-10 दिन लगेंगे। दिवंगत बूटा सिंह के बेटे ने SC सर्टिफिकेट दिया है। इसके बाद चेयरमैन गढ़ी ने 8 दिन के अंदर राजा वड़िंग को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
[caption id="attachment_91417" align="alignnone" width="1200"]
Amarinder Singh Raja Warring FIR[/caption]
इसके साथ ही गढ़ी ने कहा कि राजा वड़िंग है कोई रॉबिन हुड नहीं है जो आपको मिल नहीं रहा। वड़िंग तरनतारन और नवांशहर में घूम रहा है, आपको क्यों नहीं मिल रहा। ये तो वो बात हो गई कि खरगोश खुले मैदान में है और शिकारी ने अपने कुत्तों की संगली (चेन) पकड़ रखी है।