Skip to content

Punjab News: फिरोजपुर में आशिष चोपड़ा गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

Punjab News: फिरोजपुर में आशिष चोपड़ा गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आशिष चोपड़ा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रशपाल उर्फ सेवक निवासी गांव कुंडे ( Firozpur ) और राजीव उर्फ जस्सा निवासी गांव बड़े (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों गिरफ्तार व्यक्ति आशिष चोपड़ा गैंग के शूटर यूवी के संपर्क में थे, जो मई 2025 में फिरोजपुर में हुए आशू मौंगा हत्या मामले में वांछित था। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

डी.जी.पी. ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी संबंधों को स्थापित करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए, ए.जी.टी.एफ. के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी. ए.जी.टी.एफ. राजन परमिंदर की अगुवाई में ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर पुलिस के सहयोग से फिरोजपुर के गांव मघरे में रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी रशपाल सिंह का आपराधिक इतिहास है, जिसमें एन.डी.पी.एस. एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 319 दिनांक 1 नवंबर 2025 अधीन केस दर्ज किया गया है।