Skip to content

Punjab News: पंजाब में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मचा हड़कंप, कई घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बच्चों से भरा ऑटो पलट गया है जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई है।

2 बच्चों को आई चोटें

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला फाजिल्का ( Fazilka ) के महाराजा अग्रसेन चौक के पास स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया है। इस घटना में 2 बच्चों को चोटें आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल के 8–9 बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। अचानक ऑटो के सामने साइकिल सवार एक लड़की आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने तेज कट मारा, जिससे मौके पर ही ऑटो पलट गया। इसके बाद बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।