डेली संवाद, चंडीगढ़।
Bikram Singh Majithia:जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मजीठिया को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
जमानत याचिका खारिज
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (
Bikram Singh Majithia
) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
[caption id="attachment_75981" align="alignnone" width="1200"]
Bikram Singh Majithia Arrested[/caption]
बता दे कि कोर्ट ने ये फैसला आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई है जिसके बाद अब उनके पास सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचा है। अब उनको राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ अपना रुख करना पड़ेगा।
[caption id="attachment_78351" align="alignnone" width="1200"]
Punjab And Haryana High Court[/caption]
आपको बता दे कि मजीठिया को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले पांच महीनों से जेल में बंद हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस चालान पेश कर चुकी है। चार्जशीट में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के भी बयान दर्ज हैं।