Skip to content

Punjab Weather Alert: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट जारी, जाने कब होगी बारिश

Punjab Weather Alert: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट जारी, जाने कब होगी बारिश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert: पंजाब (Punjab) में शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। आदमपुर 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। रोपड़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ( IMD ) ने पंजाब के आठ जिलों के लिए अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। विभाग के अनुसार, शीत लहर के कारण पंजाब में न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
पंजाब में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि राज्य के कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, पंजाब के मौसम पर इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है। [caption id="attachment_92550" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] राज्य में सबसे कम तापमान आदमपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया।आने वाले दिनों में, यानी 11 दिसंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन राजमार्ग पर मौसम आमतौर पर 12 दिसंबर तक साफ रहने की उम्मीद है।