डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update:
पंजाब (Punjab) में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दे कि राजस्थान से आ रही ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग (
IMD
) के अनुसार, यह अलर्ट 5 दिसंबर तक जारी रहने की उम्मीद है।
वहीं अगर हालात नहीं सुधरे तो इस इलाके में और ज़्यादा ठंड फैल सकती है और शीत लहर कई दिनों तक जारी रह सकती है। इस समय शीत लहर का असर जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में है।
[caption id="attachment_92550" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
पंजाब में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम हो गया है। राजस्थान के रेतीले इलाकों में तापमान में गिरावट के कारण पंजाब के सीमावर्ती जिले शीतलहर से प्रभावित हो रहे हैं।