Skip to content

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है जिसमें एक बदमाश घायल हो गया है।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। 10 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने आए दो आरोपियों में से एक पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
दरअसल पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही बदमाश घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वो एक ज्वेलर से रु10 लाख की फिरौती लेने आए थे। घायल आरोपी को मौके पर काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहिन मसीह बताया। वहीं फरार साथी का नाम जाइन मसीह बताया जो बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।