Jalandhar News: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार कुलबीर सिंह सैनी मीडिया क्लब के मुख्य सलाहकार बने
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: मीडिया क्लब जालंधर के प्रधान गगन वालिया की अध्यक्षता में आज एक अहम मीटिंग हुई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार कुलबीर सिंह सैनी को मीडिया क्लब का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। कुलबीर सिंह सैनी ने मीडिया क्लब ज्वाइन करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हित के लिए काम करने वाली संस्था से जुड़कर गौरवान्वित हैं। उन्होंने मीडिया क्लब के प्रधान गगन वालिया, चेयरमैन अमन मेहरा और जनरल सैक्रेटरी महाबीर जायसवाल का आभार प्रकट किया।
मीडिया क्लब (Media Club) जालंधर
(Jalandhar)
के प्रधान गगन वालिया, चेयरमैन अमन मेहरा और जनरल सैक्रेटरी महाबीर जायसवाल ने वरिष्ठ पत्रकार कुलबीर सिंह सैनी का मीडिया क्लब परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए बधाई दी। प्रधान गगन वालिया ने कहा कि कुलबीर सैनी के जुड़ने से मीडिया क्लब पहले से ज्यादा मजबूत होगा।