Skip to content

Jalandhar News: जालंधर का सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, अंकुर नरूला के खिलाफ खोला था मोर्चा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के सामाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता ने अंकुर नरूला के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने रोड जाम कर नारेबाजी की थी। जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) बचाओ मोर्चा के संचालक और जालंधर (Jalandhar) के सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ रोड जाम और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज था। [caption id="attachment_95944" align="aligncenter" width="1200"] Tejashwi Minhas Tejashwi Minhas[/caption]

धर्म परिवर्तन के खिलाफ मोर्चा

उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब हाल ही में उन्होंने धर्म परिवर्तन और कथित गैर-कानूनी फंडिंग को लेकर अंकुर नरूला पर तीखे आरोप लगाए थे। तेजस्वी ने बीते दिन ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
प्रदर्शन के दौरान मॉडल टाउन पुलिस के साथ तेजस्वी की बहस तेज हो गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। इसे लेकर तेजस्वी ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन उनकी बेल याचिका खारिज हो गई थी। [caption id="attachment_19996" align="aligncenter" width="800"] Ankur Narula Ministries Ankur Narula Ministries[/caption]

अंकुर नरूला पर आरोप

मामला उस वक्त गर्माया जब तेजस्वी ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रेस से बातचीत में पास्टर अंकुर नरूला पर विदेशों से गैर-कानूनी फंडिंग के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।