Jalandhar News: जालंधर के सी-8 रेलवे फाटक के पास लोअर अंडरपास बनवाने के लिए सुशील रिंकू ने रेलमंत्री से की मुलाकात

सुशील रिंकू ने बताया कि सी-7 की तरह सी-8 रेलवे फाटक खोला जाएगा। इसके लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों को आदेश दिया है कि उक्त फाटक को खुलवाने का काम करें

Daily Samvad
2 Min Read
जालंधर के सी-8 रेलवे फाटक खुलवाने के लिए सुशील रिंकू ने रेलमंत्री से की मुलाकात
Highlights
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने सौंपा मांग पत्र
  • रेलमंत्री ने सी-8 ऱेलवे फाटक को खुलवाने का दिया आश्वासन
  • कई कालोनियों को लोगों को बड़ी राहत मिलेगी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा है कि जालंधर (Jalandhar) में अर्बन एस्टेट (Urban Estate) के रेलवे फाटक नंबर सी-7 के बाद अब सी-8 की समस्या खत्म होगी। इसके लिए सुशील रिंकू ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। रिंकू ने कहा कि सी-8 रेलवे फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाने की मांग की गई है।

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बताया कि जालंधर (Jalandhar) के पंजाब एवेन्यू, अर्बन एस्टेट और आसपास इलाके के लोगों ने उनसे मिलकर मांग की थी कि सी-7 की तरह सी-8 रेलवे फाटक की समस्या दूर करवाई जाए। लोगों की मांग है कि इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाया जाए, जिससे आटो, रिक्शा, बाइक और साइकिल आसानी से निकल सके।

कई कालोनियों को मिलेगी राहत

इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनना से कई कालोनियों के सैकड़ों लोगों को भारी राहत मिल जाएगी। इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाने के लिए सुशील रिंकू ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि सी-8 रेलवे फाटक के पास लोअर अंडरपास बनाने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है। इस संबंध में रेलमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को आदेश भी दिया है। सुशील रिंकू ने बताया कि इस फाटक के पास लोअर अंडरपास बनने से पंजाब एवेन्यू समेत कई कालोनियों को लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुशील रिंकू का पत्र

Sushil Rinku Letter
Sushil Rinku Letter
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *