डेली संवाद, चंडीगढ़।
PRTC Buses Strike: पंजाब (Punjab) में सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है पीआरटीसी और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है।
हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई
मिली जानकारी के मुताबिक पीआरटीसी (
PRTC
) और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है जिसके चलते सरकारी बसें सड़कों पर नहीं उतर सकेंगी। वहीं हड़ताल के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
[caption id="attachment_54902" align="alignnone" width="800"]
strike[/caption]
दरअसल ठेका कर्मचारियों ने कहा है कि हड़ताल खत्म करने के लिए उनमें सहमति बन गई है, लेकिन हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उन्हें उनकी स्वीकृत मांगों का लिखित दस्तावेज नहीं मिल जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
सात घंटे तक चली बैठक
इसके अलावा जिन कर्मचारियों को जेल में डाला गया है उन्हें भी रिहा किया जाना चाहिए। बता दें कि पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों और परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के बीच कल सात घंटे तक बैठक चली। बैठक के बाद पीआरटीसी कच्चा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि बैठक खुशनुमा माहौल में हुई, जिसमें हमारी मांगों पर मंत्री की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही।