Skip to content

Punjab News: पंजाब के रिटायर अफसर के बेटे की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार ताबड़तोड़ फायरिंग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस के एक रिटायर अफसर के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह कत्ल चंडीगढ़ में बीच रोड पर किया गया। मार्केट में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ युवकों ने रिटायर पुलिस अफसर को गोली मार कर कत्ल कर दिया। इस घटना से चंडीगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। बार्डर सील कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। तीन अज्ञात हमलावरों ने कार में सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को नजदीक से गोली मार दी। हमलावर काफी देर तक युवक का पीछा करते रहे और मौके पर अपनी कार आगे रोककर उसकी गाड़ी को रुकवाया। [caption id="attachment_95366" align="aligncenter" width="1200"] chandigarh-sector-26-shooting-inderpreet-singh-killed chandigarh-sector-26-shooting-inderpreet-singh-killed[/caption]

मृतक इंद्रप्रीत पर दर्ज थे 12 केस

इसके बाद उन्होंने अचानक उस पर 5 राउंड फायर कर दिए, जिनमें एक गोली उसकी छाती में लगी। गंभीर हालत में इंद्रप्रीत को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक इंद्रप्रीत पंजाब पुलिस से रिटायर हुए अफसर का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक इंद्रप्रीत सिंह चंडीगढ़ सेक्टर-33 का रहने वाला था और उसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके पिता सतिंदर पाल पंजाब (Punjab) पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। सूत्रों के अनुसार इंद्रप्रीत का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से करीबी बताया जा रहा है और उसके गोल्डी बराड़, से भगवानपुरिया तथा संपत नेहरा से भी लिंक होने की बात सामने आ रही है।

पिछले महीने हुई थी शादी

पुलिस जांच में पता चला है कि इंद्रप्रीत पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहता था। करीब एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, जिसमें कई राजनीतिक और उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
सूत्रों का मानना है कि लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के अलग हुए गुटों के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही बंबीहा ग्रुप से चली आ रही दुश्मनी को भी एक महत्वपूर्ण वजह के रूप में देखा जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एक्टिव हो गई है। [caption id="attachment_95364" align="aligncenter" width="1200"] chandigarh-sector-26-shooting-inderpreet-singh-killed chandigarh-sector-26-shooting-inderpreet-singh-killed[/caption]

चंडीगढ़ से सटे सभी बार्डर सील

घटना के बाद पुलिस ने चंडीगढ़–मोहाली–पंचकूला के बॉर्डर सील कर दिए हैं। सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल अभी तक किसी गैंग के गैंगस्टर ने इस गोलीबारी और हत्याकांड की जिम्मेदारी नहीं ली है। चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुट गई है।

पंजाब प्रेस क्लब की AGM Live