Skip to content

Punjab Weather: पंजाब के 8 जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पढ़ ले मौसम विभाग की चेतावनी

Punjab Weather: पंजाब के 8 जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पढ़ ले मौसम विभाग की चेतावनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab Weather News Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लोग इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। गुरुवार को राज्य के 8 जिले शीतलहर की चपेट में रहे, जिससे आम लोगों के जीवन पर खासा असर पड़ा। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब (Punjab) के कई जिलों में शुक्रवार से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे सुधार देखा जा सकेगा। तापमान में लगातार गिरावट के बाद पंजाब के कई जिलों में ठिठुरन वाली सर्दी शुरू हो गई है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

राजस्थान से लगते जिलों में सबसे ज्यादा असर

राज्य भर में औसत तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है, जो मौसम के इस समय के लिए काफी कम माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह शीतलहर मुख्य रूप से राजस्थान की ओर से आ रहीं ठंडी हवाओं के कारण बढ़ी है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव उन जिलों में दिखाई दे रहा है जो राजस्थान से सटे हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है और सुबह-शाम भारी सर्दी के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

कई हिस्सों में ठंडी हवाएं

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पंजाब के बड़े हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिनकी वजह से रात का तापमान और भी अधिक गिर रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार फरीदकोट में सुबह का न्यूनतम तापमान महज 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। इसके अलावा अमृतसर में 5.3 डिग्री, लुधियाना में 5.4 डिग्री, पटियाला में 5 डिग्री, पठानकोट में 5.3 डिग्री और बठिंडा में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। [caption id="attachment_88948" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

इन शहरों का तापमान गिरा

अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। अमृतसर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री, लुधियाना में 22.4 डिग्री, पटियाला में 22.6 डिग्री, फरीदकोट में 22 डिग्री, जबकि गुरदासपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम केंद्र ने आगामी पाँच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। बारिश और हवाओं के अभाव में वायु प्रदूषण में कमी आने की भी उम्मीद नहीं है।

प्रदूषण भी बढ़ा

बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चिंताजनक स्तर पर दर्ज किया गया। जालंधर में AQI 203, खन्ना में 150, लुधियाना में 133, मंडी गोबिंदगढ़ में 165, पटियाला में 137, जबकि बठिंडा में 78 रहा। जिन इलाकों में AQI 150 से ऊपर दर्ज किया गया है, वह 'मध्यम से खराब' श्रेणी में आते हैं, जो लोगों खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ा सकते हैं। [caption id="attachment_89583" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

पंजाब के प्रमुख शहरों में मौसम

राज्य के प्रमुख शहरों में गुरुवार को हल्के बादल छाने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह और शाम को धुंध भी देखने को मिल सकती है।
  • अमृतसर – हल्के बादल रहेंगे। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
  • जालंधर – हल्के बादल, तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच।
  • लुधियाना – बादल छाने की संभावना, तापमान 5 से 22 डिग्री के बीच।
  • पटियाला – हल्के बादल, तापमान 5 से 23 डिग्री के बीच।
  • मोहाली – आंशिक बादल, तापमान 6 से 23 डिग्री के आसपास।

शुक्रवार से मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे शीतलहर की तीव्रता में कमी आएगी और सुबह की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, अभी ठंड का दौर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। अगले एक सप्ताह तक लोगों को गर्म कपड़ों और सावधानियों की जरूरत बनी रहेगी। [caption id="attachment_48825" align="aligncenter" width="800"] FOG[/caption]

ये सावधानियां बरतनी चाहिए?

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। बुजुर्ग और हृदय रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों को स्कूल भेजते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाना जरूरी है। वहीं, प्रदूषण वाले क्षेत्रों में मास्क पहनना भी बेहतर माना जा रहा है। पंजाब फिलहाल कड़ाके की ठंड, सूखे मौसम और प्रदूषण के त्रिकोणीय प्रभाव से गुजर रहा है। राहत के आसार भले ही बन रहे हों, लेकिन लोगों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है।