Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने 'नशे को ना कहें' का फैलाया संदेश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रेड रिबन क्लब ने 'नशे की बजाय जीवन चुनें' विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। रेड रिबन क्लब के सभी सदस्यों ने लाल रिबन पहनकर नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों को दर्शाने वाले वर्णनात्मक पोस्टर बनाए।
पोस्टरों में यकृत, फेफड़े और मस्तिष्क को होने वाले शारीरिक दुष्परिणामों के साथ-साथ चिंता, अवसाद और एकाग्रता में कमी जैसे मनोवैज्ञानिक दुष्परिणामों को बखूबी उजागर किया गया। रेड रिबन क्लब की प्रभारी तरुंज्योति कौर ने बताया कि इस पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोरों को खतरनाक नशीले पदार्थों के खतरों के प्रति जागरूक करना और किसी भी संदिग्ध चीज को साझा करने के उनके डर को दूर करना है।