डेली संवाद, पटियाला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता के घर पर पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया है।
अकाली दल के घर पर रेड
मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला (Patiala) के गांव मियाल में जिला परिषद चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (
Shiromani Akali Dal
) के उम्मीदवार गुरभेज सिंह के घर पर पुलिस ने रेड की है। इसके साथ ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।
[caption id="attachment_78630" align="alignnone" width="1200"]
Shiromani Akali Dal[/caption]
इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए हैं कि गुरभेज सिंह को पुलिस ने छत से धक्का दिया और उसके बाद गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि वह परिवार वालों की मदद से छत से कूदकर मौके से भागने की फिराक में था जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया है।
20 से ज्यादा केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गुरभेज सिंह पर 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं। दो दिन पहले उसके खिलाफ फिरौती का केस दर्ज हुआ था। इसी सिलसिले में पुलिस पार्टी ने आज सुबह गुरभेज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर रेड की।