Skip to content

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 84 नशा तस्कर किए काबू

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 84 नशा तस्कर किए काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 300वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 327 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 63 एफआईआर दर्ज कर 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 300 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,881 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.8 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 518 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann )ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

राज्यभर में 327 छापे मारे

इस अभियान के दौरान 64 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 327 छापे मारे। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 360 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"] Police Raid Police Raid[/caption] राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।