Skip to content

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 148 नशा तस्करों को किया काबू

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 148 नशा तस्करों को किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 301वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 391 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश भर में 103 FIR दर्ज कर 148 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

1.57 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 301 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,029 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की, 3,414 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1.57 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

372 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस अभियान के दौरान 77 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 391 छापेमारियां कीं। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 372 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"] Arrested Arrested[/caption] प्रदेश सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से में 32 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।