डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: उत्तर भारत का पूरा इलाका इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
कोहरे से नहीं मिलेगी राहत
ताजा खबरों के मुताबिक, 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (
IMD
) ने कहा है कि बिहार में 31 दिसंबर तक और पंजाब व हरियाणा में 30 दिसंबर तक कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।
[caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
मौसम विभाग ने पंजाब में 26 से 30 दिसंबर तक अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें घने कोहरे, भीषण ठंड और बादलों के छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। पहाड़ों से आने वाली पश्चिमी हवाएं ठंड का कारण बन रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। शुक्रवार को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम के समय कोहरे की हल्की परत छाई रहने की आशंका है। वहीं AQI में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।