Punjab News: किसानों के हितों के लिए विधानसभा स्पीकर ने केंद्र सरकार से की ये मांग
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि बासमती चावल निर्यातक संकट में हैं और ईरान में बढ़ती अनिश्चितता के कारण उनकी 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात रुक गया है तथा भुगतान भी सुचारू रूप से नहीं हो रहे हैं।
ईरान (
Iran
) के व्यापार में रुकावट के चलते मंडियों में कीमतों में भी गिरावट आई है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि किसानों, मिलरों और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का तुरंत हस्तक्षेप आवश्यक है।