Skip to content

Punjab News: पंजाब CM सेहत बीमा योजना में हुई देरी, अब इस दिन होगी लॉन्च

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि योजना को लॉन्च होने में देरी होगी। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना जो कि पहले 15 जनवरी को लांच होनी थी। लेकिन यह 22 जनवरी को लॉन्च होगी। इस बात की जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ( Balbir Singh ) ने दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिब ने सीएम को समन किया हुआ है। इस वजह से इसमें एक सप्ताह की देरी हुई। उन्होंने कहा कि जब तक स्कीम लॉन्च नहीं होती तब तक इसका ट्रायल कर लेंगे। सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए 1200 करोड़ का बजट रखा।

तीन करोड़ लोग टारगेट

सेहत मंत्री ने बताया कि इस स्कीम हमारा टारगेट तीन करोड़ लोग है। हमारी कोशिश हर व्यक्ति को यह कार्ड बनाकर देना है। इसके लिए दो क्राइटेरिया है। एक तो आधार कार्ड पंजाब का होना चाहिए और वोटर कार्ड पंजाब का होना चाहिए। जो बच्चे है, उनका डिपेंडेंट कार्ड हाेना चाहिए।