Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को किया नमन

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें विविधता में एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ हरियाणा ( Haryana ) तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियानों से देश आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर अग्रसर हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हरियाणा प्रति व्यक्ति आय रु3.53 लाख के साथ बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है। सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 54 संकल्प एक ही साल में पूरे कर लिए हैं। लोगों की सुविधा के लिए हांसी को नया जिला बनाया गया। बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरी नीति, ऑनलाइन रजिस्ट्री, पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी और अंत्योदय अभियान पूरे देश में उदाहरण बने हैं। गत एक वर्ष में 34 हजार युवाओं को नौकरी तथा 1.14 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। किसानों के खातों में फसल खरीद के रु1.64 लाख करोड़ सीधे भेजे गए।

1.56 लाख मकान दिए

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.56 लाख मकान दिए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर रु3200 मासिक की गई और लाडो लक्ष्मी योजना से बहन-बेटियों को रु2100 की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर हरियाणा को हर दृष्टि से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लें।