DIPS News: डिप्स हरियाणा के छात्रों का पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, पंजाब।
DIPS News: राजपुरा में आयोजित पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डिप्स हरियाणा भुंगा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गुरसिमर ने स्वर्ण पदक, रिशिका, चहक एवं मनदीप ने रजत पदक, जबकि कनिका ने कांस्य पदक** प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर डिप्स हरियाणा-भुंगा की प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।