Jalandhar News: किसानों ने डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, कड़े संघर्ष की दी चेतावनी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आज कीर्ति किसान यूनियन, नौजवान भारत सभा और ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब की तरफ से जंडियाला से जालंधर जाने वाली सड़क पर कंगनीवाल बेई पुल के तत्काल निर्माण और नकोदर से जगराओं जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के फील्ड ऑफिसर नवदीप सिंह (पीसीएस) को ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर कीर्ति किसान यूनियन (
Kirti Kisan Union
) के अध्यक्ष संतोख सिंह संधू ने बताया कि भारी बारिश के दौरान कंगनीवाल बेई पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और सड़क कई दिनों तक बंद रही थी। उस समय बेई नदी पर एक नए पुल के निर्माण का काम शुरू हुआ, लेकिन इसे बीच में ही रोक दिया गया, जिसके कारण पुराने पुल पर किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता था।