Skip to content

Jalandhar News: डिप्स उग्गी में भावनाओं से सराबोर विदाई समारोह, नृत्य के माध्यम से विद्यालय जीवन की झलक पेश की

Jalandhar News: डिप्स उग्गी में भावनाओं से सराबोर विदाई समारोह, नृत्य के माध्यम से विद्यालय जीवन की झलक पेश की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
 डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्स उग्गी परिसर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, स्नेहपूर्ण एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर जहाँ एक ओर उपलब्धियों का उत्सव था, वहीं दूसरी ओर स्मृतियों और भावनाओं से भरा हुआ रहा। जालंधर (Jalandhar) के उग्गी में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों एवं नृत्यों के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की झलक प्रस्तुत की। मिस्टर एवं मिस फेयरवेल सहित अनेक आकर्षक उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिसने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

भावुक हुए छात्र

इस भावुक अवसर पर कई विद्यार्थी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि डिप्स केवल उनका विद्यालय ही नहीं, बल्कि उनका दूसरा घर है। विद्यार्थियों ने विश्वास दिलाया कि वे जीवन भर विद्यालय से जुड़े रहेंगे तथा अपने भविष्य के हर नए प्रयास और निर्णय में डिप्स के शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों से सहयोग और मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद देते हुए उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति थापर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रार्थना की कि सभी डिप्सियन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें और विद्यालय का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करें।

परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ

डिप्स प्रबंधन की ओर से एमडी श्री तरविंदर सिंह, सीएओ श्री रमनीक सिंह एवं सीएओ श्री जशन सिंह ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा डिप्स के लिए गौरव और कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। समारोह का समापन आत्मीय विदाई, नम आँखों और मधुर यादों के साथ हुआ, जो विद्यार्थियों के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।