डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के बस्तियात इलाके में गौशाला की आड़ में नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। नगर निगम को ये चपत कोई और नहीं, बल्कि गौशाला से जुड़े एक पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। गौशाला से जुड़े इस पदाधिकारी ने एक साथ कई नाजायज कामर्शियल इमारतें खड़ी कर दी है, जिसका न तो कोई नक्शा पास है और न ही किसी का सीएलयू करवाया गया।
जालंधर
(Jalandhar)
के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) की लाख सख्ती के बाद भी शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर नगर निगम के राजस्व का लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। ताजा मामला जेपी नगर से हरबंस नगर रोड पर भृग मंदिर के सामने बन रही दो साइड ओपन दुकानों का आया है।
[caption id="attachment_100334" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar JP Nagar illegal Shops[/caption]
नगर निगम में शिकायत
जालंधर (Jalandhar) के बस्तियात इलाके में बन रही अवैध निर्माणों की शिकायत नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि से की गई है। शिकायत में कहा है कि जेपी नगर से हरबंस नगर रोड पर भृग मंदिर के सामने अवैध रूप से दो साइड ओपन दुकानें बन रही है। जिसमें नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
[caption id="attachment_90724" align="aligncenter" width="1200"]
Iqbalpreet Singh Randhawa MTP[/caption]
शिकायतकर्ता के मुताबिक छुट्टियों का फायदा उठाकर लैंटर डालने की तैयारी की जा रही है। कमिश्नर को शिकायत देते हुए मांग की है कि उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाए। वहीं, कमिश्नर ने शिकायत के बाद एमटीपी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एमटीपी ने कहा है कि इन अवैध दुकानों पर गिराया जाएगा।