Skip to content

Punjab News: जालंधर से सटे जिले में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, जेल में बंद गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से बुरी खबर आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) के होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले के मियानी गांव में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। AAP नेता का नाम बलविंदर सिंह बताया जा रहा है। पंजाब (Punjab) के होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलविंदर सिंह (Balvinder Singh) की हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका (US) की जेल में बंद गुरदेव जस्सल और गुरलाल रुदयाना ने ली है। उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया है। [caption id="attachment_99730" align="aligncenter" width="306"] Social Media Post Social Media Post[/caption]

'भाइयों' को नुकसान पहुंचाया

गुरदेव जस्सल और गुरलाल रुदयाना पोस्ट में दावा किया गया है कि बलविंदर सिंह (जिन्हें वे 'जसल चंबल' कहते हैं) ने उनके 'भाइयों' को नुकसान पहुंचाया था। जिम्मेदारी लेने वालों ने यह भी आरोप लगाया कि 'जसल चंबल' ने गुरलाल रुडियाना की हत्या की थी और उन लोगों को पुलिस के हवाले करता था जो उनके 'जनविरोधी' लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गुरदेव जस्सल और गुरलाल रुदयाना ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दी कि ऐसे अन्य लोगों का भी यही अंजाम होगा। पुलिस ने इस पोस्ट की जांच शुरू कर दी है। साथ ही कानूनी कार्ऱवाई करते हुए एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है।