Skip to content

Rain Alert In Punjab: भारी बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Rain Alert In Punjab: भारी बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है और इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानों तक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। कुछ स्थानों पर भीषण ठंड और अन्य स्थानों पर लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम फिर से बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को घने कोहरे और भीषण ठंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, 1 फरवरी को मौसम में फिर से खराबी आने की आशंका है। [caption id="attachment_91226" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग ( IMD ) ने बताया कि 1 फरवरी की रात को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश होगी, जो 2 फरवरी तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 29, 30 और 31 जनवरी को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, घना कोहरा और आंधी-तूफान की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। कई राज्यों में तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत से टकराने वाला है।