Skip to content

Punjab Weather Update: घने कोहरे की चपेट में पंजाब, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में मौसम एक बार फिर बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से शुरू होने वाले चार दिनों के लिए राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिजली गिरने की संभावना

इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। राज्य में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है। [caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, आज सुबह पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब के उत्तरी भाग में 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट, पटियाला, नवांशहर और तरनतारन में बारिश हो सकती है। राज्य में अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद इसमें गिरावट आने की उम्मीद है।