Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, जमकर हंगामा

Jalandhar News: जालंधर में रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, जमकर हंगामा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में रोडवेज बस द्वारा एक कार को टक्कर मारने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद कार और बस ड्राइवर के बीच जमकर हंगामा हुआ।

बाल-बाल बचा कार ड्राइवर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के बस स्टैंड पर रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी जिसके चलते वहां काफी हंगामा हुआ। वहीं बस के हिट करने के बाद कार खंभे से टकरा गई। हादसे में कार ड्राइवर बच गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के बाहर एक कार खड़ी थी। इसी दौरान रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी जिसके चलते कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा पोल से टकरा गया और पिछले हिस्सा बस के हिट करने से पिचक गया। टक्कर का पता चलते ही कार और बस ड्राइवर में हंगामा हो गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ड्राइवरों को साथ ले गई है। दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। हादसे के फुटेज भी ले लिए और मामले की जांच की जा रही है।