Skip to content

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 94 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 94 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के लगातार 309वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 312 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 79 FIR दर्ज की गईं।

5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया

इसके साथ ही, 309 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,206 हो गई है। छापों के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 593 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 1198 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

312 स्थानों पर छापे मारे

71 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 312 स्थानों पर छापे मारे। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 320 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"] Police Raid Police Raid[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन - लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 61 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।