Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में किसानों के हाईवे जाम को लेकर गरमाया मामला, भारी पुलिस बल तैनात

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। दरअसल किसानों ने जालंधर ( Jalandhar ) के जमशेर खास इलाके में प्रस्तावित बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर हाईवे जाम करने का ऐलान किया था। बता दे कि सोमवार को किसान यूनियन सिद्धूपुर से जुड़े किसान अमृतसर–दिल्ली नेशनल हाईवे पर धरना देने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद किसानों ने सोफी पिंड के पास सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के गांवों की ओर जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। [caption id="attachment_101268" align="aligncenter" width="1200"] पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट आबादी वाले इलाके के बेहद करीब लगाया जा रहा है, जो लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। किसानों की मांग है कि इस प्लांट को आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। [caption id="attachment_101269" align="aligncenter" width="1200"] पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका[/caption]

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

किसानों की प्रमुख मांग है कि चारा मंडी को दोबारा बहाल किया जाए। उनका कहना है कि यह मंडी लंबे समय से यहां संचालित है, लेकिन अब इसे हटाने की कोशिश की जा रही है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।