Skip to content

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक कारोबारी को लूटने की कोशिश की है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) के सेदा चौक में लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक कारोबारी को को लूटने की कोशिश की। वहीं लुटेरों ने न केवल लूटने की कोशिश कि बल्कि कारोबारी पर बर्फ तोड़ने वाले 'सुए' से जानलेवा हमला भी किया। [caption id="attachment_103366" align="alignnone" width="1200"] दिनदहाड़े कारोबारी से लूट दिनदहाड़े कारोबारी से लूट[/caption]

धक्का देकर नीचे गिराया

बताया जा रहा कि पीड़ित कारोबारी एक्टिवा पर दुकान की ओर जा रहा था। तभी पीछे से काली एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और उन्हें बीच सड़क पर घेर लिया। वहीं ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें दिख रहा है कि बदमाशों ने कारोबारी को धक्का देकर नीचे गिराया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं इस दौरान जब कारोबारी ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरों ने अपने पास रखे बर्फ वाले सुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात के दौरान लोग पास से निकल रहे हैं लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर कारोबारी को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। वहीं पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज होकर व्यापारिक संगठन के प्रधान और स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।