Skip to content

Punjab News: किसानों के प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घरों पर छापेमारी, एक हजार से अधिक पुलिस नाकों पर तैनात

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बठिंडा में आज माहौल गरमाया हुआ है। किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले बठिंडा ( Bathinda ) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कई किसान नेताओं के घरों पर छापा मारा है। इतना ही नहीं, कई किसान नेताओं को नजरबंद करने की कोशिश भी की गई है। [caption id="attachment_102712" align="aligncenter" width="1200"] बठिंडा में किसानों का प्रदर्शन बठिंडा में किसानों का प्रदर्शन[/caption]

बठिंडा में माहौल गरमाया

दरअसल गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बठिंडा (Bathinda) में माहौल गरमाया हुआ है। किसानों ने डीसी दफ्तर का घेराव करने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बठिंडा, बरनाला और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

सूचना है कि किसानों को रोकने के लिए नेताओं के घरों पर छापेमारी भी जारी है। इस धरने को रोकने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात हैं। सिपाही से लेकर डीआईजी तक के पुलिस कर्मी एवं अधिकारी मैदान पर डटे हुए है।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

किसान संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। [caption id="attachment_102713" align="aligncenter" width="1200"] बठिंडा में किसानों का प्रदर्शन बठिंडा में किसानों का प्रदर्शन[/caption] भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने बताया कि पिछले 11 माह से उनके किसान साथी जेल में बंद है। जिनकी रिहाई को लेकर वो समय समय पर प्रशासन को मिलकर मांग पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन आज तक किसानों को रिहा नहीं किया गया।

किसानों ने किया दावा

किसानों ने आरोप लगाया है कि उन्हें डीसी दफ्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस उनके घरों में भी छापेमारी कर रही है। कई किसानों का दावा है कि रात के समय पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।