डेली संवाद, मोगा/चंडीगढ़।
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री एक बार फिर से बीमार हो गए हैं। मोगा में आयोजित नशा विरोधी रैली में शामिल होने के कुछ घंटे बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हो गए। शाम करीब साढ़े सात बजे वह मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital Mohali) पहुंचे। इससे पहले भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से दोपहर बाद डिस्चार्ज मिलने के बाद वह हेलिकॉप्टर से मोगा रैली में शामिल होने पहुंचे थे।
रैली को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान
(Bhagwant Singh Mann)
ने अपनी सेहत को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कहीं जाने वाले नहीं हैं, बल्कि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) की “जड़ों में बैठेंगे”। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब से (Punjab) नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है।
[caption id="attachment_102123" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
मजीठिया लोगों के कातिल हैं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि एक समय था जब पंजाब के खिलाड़ी दुनियाभर में मशहूर होते थे, लेकिन पिछली सरकारों की नीतियों ने राज्य को “टीके वाला पंजाब” बना दिया। बिना नाम लिए उन्होंने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) पर भी निशाना साधा और उन्हें “लोगों का कातिल” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों के संरक्षण में नशा तस्करी को बढ़ावा मिला।
रैली में मौजूद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के दौरान पंजाब में नशे का कारोबार कैसे बढ़ा। केजरीवाल ने कहा कि पहली बार राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और बड़े स्तर पर गिरफ्तारी तथा संपत्तियों की जब्ती की जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे दूसरी पार्टियों को वोट न दें और आम आदमी पार्टी का समर्थन जारी रखें।
[caption id="attachment_102472" align="aligncenter" width="1200"]
Fortis Hospital Mohali Punjab[/caption]
नियमित जांच के लिए अस्पताल
सीएम मान (Bhagwant Singh Mann) की सेहत को लेकर फिलहाल आधिकारिक चिकित्सा बुलेटिन का इंतजार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं राजनीतिक हलकों में रैली और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर बहस तेज हो गई है।