Bikram Singh Majithia: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Muskaan Dogra
1 Min Read
Bikram Singh Majithia
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bikram Singh Majithia: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोर्ट से उनको बड़ी राहत मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आज बिक्रम मजीठिया को जमानत दे दी है। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) करीब 9 महीने से जेल में हैं। बता दे कि आज डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) ने उनसे मिलने नाभा जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मजीठिया पर लगे सभी आरोप झूठे हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *