Skip to content

Canada News: कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल, इलाके में अफरातफरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत (British Columbia) के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना हुआ है। इसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कनाडा (Canada) में यह घटना टम्बलर रिज स्थित एक सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां कक्षा 7 से 12 तक के लगभग 175 छात्र पढ़ते हैं। दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर स्कूल परिसर में गोलीबारी की सूचना रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया गया। [caption id="attachment_102051" align="aligncenter" width="1200"] Canada School Shooting Canada School Shooting[/caption]

स्कूल को तुरंत बंद कराया गया

पीस रिवर साउथ स्कूल प्रशासन ने एहतियातन स्कूल को तुरंत बंद कर दिया और सभी छात्रों तथा स्टाफ को स्कूल के अंदर ही सुरक्षित स्थानों पर रखा गया। बाद में पुलिस की निगरानी में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात की गईं। RCMP के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर केन फ्लॉयड ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि स्थिति बेहद गंभीर और तेजी से बदलने वाली थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन, इमरजेंसी सेवाओं और स्थानीय समुदाय के सहयोग से राहत और बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्कूल के अंदर कई लोग घायल और मृत अवस्था में मिले। [caption id="attachment_90181" align="aligncenter" width="1200"] Firing Firing[/caption]

हमलवार भी मृत पाया गया

पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि एक व्यक्ति, जिसे हमलावर माना जा रहा है, घटनास्थल पर मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि वह अकेला ही इस हमले में शामिल था। फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध के फरार होने की आशंका नहीं जताई गई है। पुलिस के अनुसार, हमलावर के अलावा स्कूल के अंदर कई अन्य लोगों के शव बरामद किए गए। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। करीब 25 लोगों को हल्की चोटों के साथ स्थानीय मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायलों की पहचान और उनके परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। [caption id="attachment_98795" align="aligncenter" width="1200"] Canada News Canada News[/caption]

बेहद दुखद और दर्दनाक

इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि यह घटना समुदाय के लिए बेहद दुखद और दर्दनाक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को अपना काम करने दें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि जो लोग अपने परिजनों की तलाश में स्कूल के आसपास इकट्ठा हो गए हैं, वे घर लौट जाएं और आधिकारिक सूचनाओं का इंतजार करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

ब्रिटिश कोलंबिया की पब्लिक सेफ्टी मंत्री और सॉलिसिटर जनरल नीना क्रिगर ने इस गोलीबारी को “दिल दहला देने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि टम्बलर रिज में जारी इमरजेंसी अलर्ट को समाप्त कर दिया गया है और अब आम लोगों के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है। [caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

एक सप्ताह तक स्कूल बंद

एहतियात के तौर पर टम्बलर रिज के सभी एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को इस सप्ताह के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह फैसला छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा तथा मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, प्रभावित परिवारों और छात्रों के लिए काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की गहन पड़ताल की जाएगी। समुदाय में शोक और सदमे का माहौल है, वहीं स्थानीय प्रशासन लोगों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील कर रहा है।